गुगल एड्सेन्स से आज आठ घंटो मे जितनी कमाई हुई उतनी अभी तक किसी महीने मे भी नही हुई थी। मेरे स्टेट काउन्टर ने आज 1415 हिट्स और 2736 पेज लोड्स बताये।
एड सेन्स खाते का नज़ारा (200 Clicks, 13.39 $ only) ऐसा था।
पहले पेमेन्ट (100 $) के लिये अभी लगभग आठ डॉलर की कमी है। उम्मीद है अक्टूबर तक हो जायेगा, तो सबको दिवाली के अवसर पर मेरी तरफ़ से पार्टी दे दी जायेगी।
प्रति घंटे का ग्राफ ऐसा रहा।
भारत ने सातवें एशिया कप हॉकी के सेमी फ़ाइनल मे जापान को ४-१ से हराकर फाइनल मे प्रवेश किया जहाँ उसका मुकाबला पूर्व चैम्पियन कोरिया से होगा।
इससे पहले १ सितम्बर २००७ को भारत ने हॉकी के इतिहास में अपनी दूसरी सबसे बड़ी जीत दर्ज करते हुए एशिया कप टूर्नामेंट में श्रीलंका को 20-0 से हरा दिया.
भारत ने 75 साल पहले 1932 में अमरीका को 24-1 से रौंदा था. उसके बाद से भारत की यह दूसरी सबसे बड़ी जीत है.
3 comments:
दावत के इंतजार में
अब जरा राज भी बता दीजिए इतनी हिट्स और कमाई का। :)
वाह! पार्टी तो कर ही डालो, क्या पता १०० डालर कमाने के बाद मूड बदल जाए। इन्सान को बदलते देर नही लगती...हीही।
तो भैया लगे हाथों राज भी बता ही दो।
Post a Comment